ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के नव प्रवेशी छात्रों को नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने दिया आशीर्वाद.......विद्यालय परिवार ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान.......

Views
Yuvraj Yadav-09977508311
कसडोल । नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के  ऑक्सफ़ोर्ड हायर सेकण्डरी स्कूल में शिक्षा सत्र 2024-25 वार्षिक परीक्षोंपरान्त 2025-26 के नई शिक्षासत्रारंभ के अवसर पत्र स्कूल प्रबंधन के द्वारा नव प्रवेशी छात्रों को आशीर्वाद देने नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू को आमंत्रित किया गया ,जिसे सहर्ष स्वीकार कर आज दिनांक  07 अप्रैल 2025 को नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने जनपद अध्यक्ष कुसुमलता पैकरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एव मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी,पार्षद पुनेश्वर मिश्रा,पार्षद प्रतिनिधि विमल वैष्णव,दीपक पटेल,पूर्व जनपद सभापति प्रीति राजेश जायसवाल,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य सहित ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल पहुंच कर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदानकर विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी ली।विद्यार्थियों से भी पूछताछ की।इससे पता चला कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय होते हुए भी  शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण के कार्य मे शुरु से लगा हुआ है।ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में बच्चों के सर्वांगीन विकास की दृष्टि से शारीरिक,मानसिक धार्मिक एव आध्यात्मिक शिक्षा भी बच्चों को बराबर दी जाती है।जिसके गवाह पालक गण स्वयं हैँ, क्योंकि पूरे वर्षभर इन गतिविधियों को प्रकट करने पालकों को आमंत्रित किया जाता है।
       विद्यालय के संचालक चंद्रप्रकाश साहू एवं प्राचार्या शीमती लक्ष्मी साहू ने नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित उपस्थित सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
          इस अवसर पर विद्यालय के छात्रगण,शिक्षकगन एवं पलकों सहित स्टॉफ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।