भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल एवं कटगी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संयुक्त रूप से मंडल कार्यलय दर्रा कसडोल में हुआ संपन्न......

Views
Santosh kumar patel,kasdol
कसडोल। भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन नगर कसडोल के भाजपा कार्यलय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां भारती दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात मंडल अध्यक्ष कटगी अंजीव जायसवाल ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष कसडोल डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने किया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता बहुमूल्य कार्यकर्ता है और हम सभी को 6 से 14 अप्रैल तक चलने वाली सेवा पखवाड़ा दिवस पर 12 तारीख को गांव गांव घर घर तक पहुंचना है। और लोगो को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सैकड़ों के बराबर है।  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत नगरीय निकायों पर भाजपा का कब्जा है एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों पर भी भाजपा का कब्जा है। हम सभी को मिलकर आम जनता को सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव जी ने विषय लेते हुए भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन का नींव बूथ, शक्ति केंद्र, मण्डल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय से लेकर विभिन्न मोर्चा में बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर चलने वाली पार्टी है संगठन में चलते हुए आज के दौर में करोड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी आदरणीय श्री टेशुलाल धुरंधर जी ने भारतीय राजनीति मे भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1951 में जन संघ की स्थापना हुआ 1975 में आपातकाल में सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। उसके पश्चात भारतीय जनता दल का निर्माण हुआ। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना मुंबई में तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। जिनका पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी रहे। प्रथम बार लोकसभा चुनाव में 2 सदस्य से यात्रा प्रारंभ हुई। पहली बार भारतीय जनता पार्टी का अटल बिहारी बाजपेई जी की 13 दिन की सरकार बनी दूसरी बार अटल जी की ही 13 महीने की सरकार बनी तीसरी बार अटल जी की 5 साल की सरकार बनी 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी अब मोदी जी की सरकार का तीसरा पारी चल रहा है। 2 सांसद से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चल रही है। जिलापंचायत के पूर्व सभापति भैया नवीन मिश्रा  जी ने प्रधानमंत्री के रुप में श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लगभग 11 साल का विकसित भारत की ओर यात्रा पर अपना विषय रखा सरकार के योजनाओं पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र में मोदी जी के कार्यकाल का ग्यारहवें वर्ष प्रगति पर है। मोदी जी के गारंटी के तहत लाखों जनकल्याणकारी योजना चल रहा है जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नल जल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल भारत मिशन, मेक इन इंडिया, सांसद आदर्श ग्राम योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्टार्टअप इंडिया, बीमा सखी योजना, नमामि गंगे योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना मोदी जी के सरकार में चल रही है। राज्य में साय सरकार महतारी वंदन योजना के तहत माताओं को हर महीने 1000 रु मिल रहा है। मोदी जी के गारंटी के तहत किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया। कसडोल ब्लॉक के लिए सबसे खुशी की बात है कि परमाल कसा से झारसुगुड़ा जाने वाली रेल लाइन हमारे ब्लॉक से होकर गुजरेगी ऐसे सैकड़ों जनकल्याणकारी योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की चल रही है। उक्त बैठक में मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे...पूर्व मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू जी, जिला प्रतिनिधि दिलहरण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू,जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप, गोटिलाल साहू, ईश्वर पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा कर्ष, शीला वर्मा,सीमा थवाइत,निर्मला साहू, कविता साहू, अनामिका साय, खिलेश्वरी थवाईत, गोमती साहू,अनीता कैवर्त, पार्षद भगवती साहू, शकुंतला पटेल, मंजुलाता बंजारे,श्री यादव,पुनेश्वर मिश्रा, सुन्दर साहू, भानु साहू, नीरज साहू, अजय साहू, रामा धीवर, जानू यादव,विमल वैष्णव,दशरथ पैकरा, संतोष भारती, संजय साहू,अनिल श्रीवास, गणेश साहू, राजेश साहू, हेमलाल साहू, धनजय साहू, शनि यादव, अजय श्रीवास, प्रदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्त्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महामंत्री रामचंद्र ध्रुव ने किया।