अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्षा शर्मा महतारी सम्मान एवं वुमेनिया (Womaniya) सम्मान से हुईं सम्मानित

Views
Yuvraj Yadav-09977508311
कसडोल। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  नवसृजन मंच एवं लावण्य फाउन्डेशन व्दारा वर्षा शर्मा प्राचार्य, इंदिरा देवी गौरहा उच्चतर माध्यमिक विधालय कसडोल को महतारी सम्मान एवं वुमेनिया (Womaniya) सम्मान से सम्मानित किया गया।  वृन्दावन हाल रायपुर मे नवसृजन मंच व्दारा  आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के हाथो पारम्परिक रूपया माला, पुतरी और महतारी सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया वही एक अलग लावण्य फाउन्डेशन व्दारा आयोजित कार्यक्रम मे उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे के हाथो वुमेनिया सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।     
इस अवसर पर नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत छाबडा ने कहा कि मंच के सदस्य और छतीसगढ की मातृशक्ति के लिये गौरव का छण है जब छतीसगढ के माताओ का सामाजिक सेवा के लिए सम्मान हो रहा है।       विभिन्न क्षेत्रों मे काम करने वाली 61 महिलाको महतारी सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमे इंदिरा देवी गौरहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य वर्षा शर्मा  को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे के हाथो सम्मानित किया गया।वृन्दावन हाल रायपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे मंच के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि मंच के सदस्य और छतीसगढ की मातृशक्ति के लिए गौरव का छण है जब छतीसगढ के माताओ का सामाजिक सेवा के लिए सम्मान हो रहा है।  वही कार्यक्रम की मुख्यअतिथि महपौर श्रीमति मीनल चौबे ने कहा  कि महिलाएं हमेशा दोहरे दायित्व का निर्वहन करती है महिलाओ के सम्मान का कोई दिन नही चाहिए उनका हर दिन सम्मान होना चाहिए। प्राचार्य वर्षा शर्मा को दोहरी सम्मान मिलने पर न केवल परिजन बल्कि विधालय परिवार तथा नगर एव अंचल के प्रबुद्ध जनों ने बधाई दी है