स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। इसके जरिए हम अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ हमेशा कनेक्टेड रहते हैं। लोगों से कनेक्टेड रहने के अलावा भी स्मार्टफोन का काफी यूज है। इसका इस्तेमाल हम बैंकिंग सर्विस के लिए भी करते हैं। हम अपने पर्सनल डेटा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी फोन में सेव रखते हैं। ऐसे में अगर स्मार्टफोन गुम या चोरी हो जाए तो किसी भी यूजर की परेशानी काफी बढ़ सकती है। अगर आपको भी फोन चोरी या गुम होने का डर सताता है, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प करने वाले हैं। यहां हम आपको गूगल के एक खास फीचर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने खोए हुए फोन को वापस पा सकते हैं या कम से कम अपने डेटा को सिक्योर (डिलीट) कर सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
गूगल के फाइंड माय डिवाइस का करें यूज
यह गुम या खोए हुए ऐंड्रॉयड फोन को सर्च करने के लिए जबर्दस्त टूल है। गूगल का यह फीचर सभी फोन में मौजूद होता है। इसके जरिए आप अपने फोन को लोकेट, सिक्योर और डेटा को इरेज भी कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- फाइंड माय डिवाइस को ऐक्सेस करें।
- google.com/android/find पर जाएं।
- आप चाहें तो किसी दूसरे फोन पर फाइंड माय डिवाइस ऐप को भी यूज कर सकते हैं।
- खोए हुए फोन से लिंक्ड गूगल अकाउंट में साइन इन करें।
- अब आपको एक मैप दिखेगा। इसमें आपको फोन की करेंट या आखिरी लोकेशन की जानकारी मिलेगी।
- आप इस ऐप से फोन को 5 मिनट के लिए फुल वॉल्यूम पर रिंग कर सकते हैं। खास बात है कि फोन साइलेंट मोड में होने के बावजूद भी रिंग होगा।
- अब आप अपने डिवाइस को सिक्योर कर सकते हैं। इसके लिए फोन को लॉक करें और अपने कॉन्टैक्ट इन्फो को नंबर के साथ डिस्प्ले कर दें।
- अगर आपको लगता है कि आप अपने फोन को नहीं ढूंढ पाएंगे, तो आप उसमें मौजूद डेटा को हमेशा के लिए डिलीट भी कर सकते हैं।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us