विवियन ने बताया इस्लाम कबूलने के बाद मीडिया को क्यों बताया

Views

 


बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना नेनअपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया है। वह मीडिया को पहले इस बारे में बता चुके हैं। शो के अंदर भी वह इस बारे में बात करते दिखे। उन्होंने बताया कि जब उनके रिश्तेदारों को पता चला तो वे उनके पिता को फोन करके भड़काते थे। उस वक्त उनके पिता ने विवियन का सपोर्ट किया और रिश्तेदारों की बोलती बंद कर दी।

पापा ने किया मुंह बंद

वायरल क्लिप में विवियन अरफीन और शिल्पा शिरोडकर से अपने धर्म परिवर्तन के बारे में बात करते दिख रहे हैं। विवियन बोलते हैं, 'मैंने सोचा यार एक आर्टिकल दे देता हूं और सबको क्लीयर कर देता हूं सबको समझ में आ जाएगा। वर्ना ये चीजें होती हैं कि लोग खयालों में जीते हैं। मैंने क्लियर कर दिया। मेरे पापा के किसी भाई का फोन आया। होंगे कोई कजन। बोले, आपने सुना? आपने ये कैसे करने दिया? पापा कहते, तुम कौन? बोले, आपको तो देखना चाहिए, समझाना चाहिए। आपने ये कैसे करने दिया। पापा ने कहा, आपके पास उसका फोन नंबर है? आपने पिछले 18 साल में जबसे वो मुंबई में है आपने उसको फोन किया? क्या वो आपको जानता है? तीनों सवालों का कोई जवाब नहीं, तो पापा बोले, चलो फोन रखो।'

उगते सूरज को दुनिया करती है सलाम

विवियन बोले, अब सबको दिख रहा है, तब कहां थे जब मैं यमुनाननगर में वन बेडरूम में पांच लोगों के साथ रहता था। तब फोन नहीं किया, बेटा खाने के पैसे हैं? बेटा रहने के पैसे हैं? अब दिख रहा है, मेरा कजन, मेरा भाई, मेरा भान्जा, मेरा भतीजा। ये बात मेरी मम्मी ने बहुत पहले बता दी थी। बेटे एक बात याद रखना, दुनिया हमेशा उगते सूरज को सलाम करती है। तुमको अचानक याद आता है कि ये सुना। इससे पहले 1480 आर्टिकल आए हैं तब कुछ कुछ नहीं सुना।

रमजान में बदला था धर्म

विवियन डीसेना ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 2019 में मुस्लिम बने थे। उन्होंने कहा था, 'मेरी जिंगदी में कुछ नहीं बदला। मैं क्रिश्चन बैदा हुआ था। अब इस्लाम फॉलो करता हूं। मैंने 2019 में रमजान के महीने में इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया। मुझे 5 टाइम नमाज पढ़कर सुकून मिलता है।'