जन्माष्टमी पर घर की सजावट करने के लिए आप मोर पंख का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां देखिए किस तरह से इनका इस्तेमाल करके घर सजाएं।
देशभर में जन्माष्टमी के त्योहार की तैयारियां हो गई हैं। इस साल ये दिन 26-27 को मनाया जाएगा। इस दिन का इंतजार सभी कृष्ण भक्तों को बेसब्री से होता है, क्योंकि इस पर्व में भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। वहीं जन्माष्टमी का त्योहार बिना साज-सजावट के अधूरा माना जाता है। इस दिन कान्हां जी के लिए झूला बनाने के साथ ही घर में छोटा सा पंडाल सजाया जाता है। इसके अलावा लाइटों से घर को जगमगाया जाता है। इस मौके पर आप मोर पंख से घर को सजा सकते हैं। मोरपंख को श्री कृष्ण ने राधा के प्रेम के प्रतीक का माना है। ऐसे में इन पंखों से आप सजावट कर सकते हैं।
मोर पंख से सजाएं घर
कहा जाता है कि मोर पंख कृष्ण को प्रिय है। कहा जाता है कि मोर स्वयं भगवान कृष्ण का एक रूप है और मोर पंख पहनने या रखने से कोई भी उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।
इससे आप सजावट कर रहे हैं तो कुछ मोर पंख लें और इन्हें इकट्ठा करके फूलदान में रख दें। इस वास को आप टेबल पर भी रख सकते हैं। आप मोर पंखों से दो फूलदान तैयार करें और पूजा की चौकी के आसपास लगाएं। इससे भी सजावट में चार चांद लगते हैं।
पंखा बनाएं
मोर के पंखों से आप एक पंखा बना सकते हैं जिसे लड्डू गोपाल के झूले के पास रखा जा सकता है। फोटो में दिखाए गए पंखे अगर आप 2-4 बनाते हैं तो इसे पूजा की चौकी में भी सजा सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आप एक दो कार्डबोर्ड सें और इसके पीछे एक डंडी लगाएं। फिर मोर पंखों को कार्डबोर्ड पर चिपकाएं बीच में कोई रंग बिरंगे फूल को लगाएं और पंखा तैयार करें।
मोर पंख के पर्दे
आप मोर पंख का पर्दा भी बना सकती हैं। इसके लिए एक सिंपल पर्दा खरीदें और फिर इस पर्दे को मोर पंख की मदद से सजाएं। मोर पंख को काटकर पर्दे के अलग-अलग हिस्से पर चिपकाएं। ये दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। पूजा वाली चौकी के पीछे भी आप इस पर्दे को लगा सकती हैं।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us