टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौत हो गई। घटना सुबह 5:30 बजे के करीब है। कहा जा रहा है कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहना वाली यह जोड़ी मछली पकड़ने के लिए ससून डॉक गया था।
महाराष्ट्र में तेज रफ्तार की कार ने एक और जान ले ली है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार की सुबह वर्ली में एक तेज रफ्तार की BMW कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार कपल को जबरदस्त चोट लगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौत हो गई। घटना सुबह 5:30 बजे के करीब है। कहा जा रहा है कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहना वाली यह जोड़ी मछली पकड़ने के लिए ससून डॉक गया था।
वे पकड़ी हुई मछली लेकर घर लौट रहे थे, तो उनके दोपहिया वाहन को पीछे से एक तेज रफ्तार BMW ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर गिर गए। खुद को बचाने की कोशिश में पति बोनट से कूदने में कामयाब रहा। हालांकि, उसकी पत्नी इतनी भाग्यशाली नहीं थी।
इसके बाद मची अफरा-तफरी में चार पहिया वाहन का चालक घायल महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पति का फिलहाल इलाज चल रहा है। साथ ही हिट-एंड-रन मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us