रायपुर (वीएनएस)। 13 जुलाई को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 01 उद्योग भवन तेलीबांधा के पास स्थित पी.आर.ए. इंडिया प्रा.लि. के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नकाबपोश व्यक्तियों ने पिस्टल से हमला किया और फरार हो गए थे, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने समस्त पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा कर स्पेसिफिक टॉस्क के लिए स्पेसिफिक टीमों को नियुक्त किया।
अंतरराज्यीय ऑपरेशन में सफलता
सूचनाओं के आधार पर झारखंड के
गुमला, लोहरदगा और रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय
स्थापित करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में झारखंड
से 3 और हरियाणा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों की
पहचान सुनिश्चित की गई है।
मुख्य हैंडलर से बरामदगी
मुख्य
हैंडलर अमनदीप बाल्मिकी से 1 पिस्टल, 8 जिंदा राउंड और 1 खाली खोखा जप्त
किया गया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक जे एच/01/डी
एल/4692) भी जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की
कार्यवाही की जा रही है।
गिरोह के संबंध
अमनदीप बाल्मिकी का झारखंड के अमन साहू गैंग और पंजाब के एक गैंग से संबंध है। उसी ने शूटर, वाहन और रकम उपलब्ध कराई थी।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप यादव (23) - ग्राम सेहलतेतर टोली, थाना घाघरा, जिला गुमला, झारखंड।
शाहिद अंसारी (22) - न्यू आजाद बस्ती, लोहरदगा, झारखंड।
शाहिद अंसारी (25) - आजाद बस्ती, पथलकुरवा, थाना लोवर बाजार, जिला रांची, झारखंड।
रवि कुमार सेन (22) - मंगाला, थाना सदर, जिला सिरसा, हरियाणा।
लक्ष्मण दास बाजीगर (23) - सलारपुर, थाना सदर, जिला सिरसा, हरियाणा।
अमनदीप बाल्मिकी उर्फ अम्मू - धोतड़ बस स्टैंड के पास, थाना रनिया, जिला सिरसा, हरियाणा।
गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us