बस्तर में तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डर से पहाड़‌ में छिपे थे माओवादी

Views

 


बस्तर में तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डर से पहाड़‌ में छिपे थे माओवादी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जवानों से डर कर तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनके पास से कई हथियार और बारूद मिले हैं। ...................

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार जवानों को सफलता मिल रही है। जवानों द्वारा इन दिनों लगातार चलाए जा रहे नक्सली अभियान से नक्सली घबराए हुए हैं। गुरुवार को बस्तर के तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इतना ही नहीं डर से माओवादी पहाड़ों में छिप रहे हैं। मलकानगिरी पुलिस ने ओडिशा के रिजर्व फारेस्ट एरिया में चट्टानों के बीच नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे हथियार के साथ ही विस्फोटक सामग्री जब्त किया है। जवान नक्सलियों के टॉप लीडरों पर नजर बनाए रखे हैं। 

बस्तर जिले में चल रहे लगातार नक्सली अभियान से नक्सली घबराए हुए हैं। नक्सली इन दिनों ओडिशा के पहाड़ों से लेकर जंगल में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। मलकानगिरी पुलिस नक्सली अभियान के तहत नक्सलियों के टॉप लीडरों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस की लगातार सर्चिंग अभियान के दौरान ओडिशा के रिजर्व फारेस्ट एरिया में चट्टानों के बीच छिपाकर रखे हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया है। आशंका है कि नक्सली इसी क्षेत्र में पनाह ले रहे हैं। इसलिए पुलिस की सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बस्तर में होने वाले अभियान के डर से पनाह पाने के लिए नक्सली यहां अक्सर छुपने के लिए आते हैं। मलकानगिरी में पुलिस के नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद उन्हें डर सता रही है। वे ओडिशा के रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया में हथियार और विस्फोटक सामग्री को चट्टानों के बीच छुपा कर रखे हुए थे, जिसे पुलिस ने चट्टानों के बीच हथियार और विस्फोटक के साथ ही 11 तरह के सामानों को जब्त किया है