सर्वे में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे‌ भाजपा के पास, कांग्रेस का नहीं खुल रहा ख

Views

 


लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे।‌  छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुई जिसमें पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान हुए। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए। वही छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिनमें रायपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में साल 2024 में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव लोकसभा सीट काफी चर्चा में रही। यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव लड़ा है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार 4-5 कई सीटों पर कांटो की टक्कर मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव के मैदान में उतारा है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है। वहीं दूसरी तरफ कोरबा लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने ज्योत्सना चरणदास महंत और वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सरोज पांडे को चुनाव के मैदान में उतारा है। रायपुर लोकसभा सीट से बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने तोखन साहू और कांग्रेस पार्टी ने विधायक विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा दुर्ग लोकसभा सीट की बात करें तो दुर्ग में भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल और कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बस्तर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महेश कश्यप को मैदान में उतारा है।‌ इस बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही नए प्रयोग किए हैं जहां एक तरफ भाजपा ने नए शहरों को मौका दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा है।