न्यूयॉर्क : सोना यानी गोल्ड दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक है। वैसे सोने को खदानों से निकाला जाता है और काफी मेहनत के बाद आभूषण आदि बनाए जाते हैं। लेकिन धरती पर एक जगह ऐसी भी है, जहां रोज 5 लाख का सोना हवा में उड़ रहा है।
न्यूयॉर्क : सोना यानी गोल्ड दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक है। वैसे सोने को खदानों से निकाला जाता है और काफी मेहनत के बाद आभूषण आदि बनाए जाते हैं। लेकिन धरती पर एक जगह ऐसी भी है, जहां रोज 5 लाख का सोना हवा में उड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंटार्कटिका में माउंट एरेबस नाम का एक ज्वालामुखी है, जो रोजाना लगभग 80 ग्राम क्रिस्टलीकृत सोने से युक्त गैस वायुमंडल में छोड़ रहा है।
इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6000 डॉलर यानी लगभग 5 लाख है। अब, आपको बस वहां पहुंचना है। लेकिन यहां पहुंचना इतना आसान नहीं। क्योंकि यह इलाका धरती के सबसे दक्षिण में मौजूद ज्वालामुखी स्पिवर से 621 मील दूर है। यह पूरी तरह बर्फ से ढंका हुआ है और 12,448 फीट की ऊंचाई पर है।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अर्थ ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, यहां बर्फीले ज्वालामुखी से लगातार गैस निकल रही है, जिसमें सोने के अलावा और भी कई कीमती धातुएं हैं। बीच-बीच में कभी, कभी यह चट्टान भी उत्सर्जित करता है। प्रोफेसर कॉनर बेकन ने बताया, एरेबस ज्वालामुखी 1972 से लगातार विस्फोट कर रहा है। इसके शिखर में लावा भरा हुआ है, जो इसकी सतह पर पिघले पदार्थों से मिलकर बना है। यह वास्तव में काफी दुर्लभ है। बर्फ से ढंके होने के बावजूद यह सतह कभी नहीं जमती। हालांकि, इसके बारे में काफी कुछ समझा जाना बाकी है।
बेकन के अनुसार, एरेबस और डिसेप्शन द्वीप के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल काम है। क्योंकि यहां पहुंचते ही तमाम उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। यहां पल-पल भूकंप आते हैं। कुछ महीनों पहले वैज्ञानिकों को यहां बर्फ के नीचे खारे पानी की नदी मिली थी, जो तकरीबन एक किलोमीटर फैली हुई है। नदी बनने के पीछे मान्यता है कि करीब 7000 से 5000 साल पहले जब समुद्र यहां हुआ करता था।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
थाना कसडोल पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार..... पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार........
रमेश पटेल हो सकते हैं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी
Weather
विज्ञापन 4
Follow us