छत्तीसगढ़ से भागकर तेलंगाना में नक्सलियों का सरेंडर, 1 महिला नक्सली शामिल

Views

 


छत्तीसगढ़ के सुकमा में सक्रिय 2 नक्सलियों ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से घबराकर नक्सली अब बंदूक रखकर हिंसा का रास्ता का छोड़ रहे हैं।                        

 छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही के बाद सुकमा इलाके में सक्रिय दो नक्सलियों ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। दोनों ने भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी में पिछले 13 सालों से सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली पोडियम इदुमैया उर्फ  हरीश और उइके मुथ्यालक्का है। ये दोनों नेमलागुड़ा के रहने वाले थे। साल 2011 से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर के डर से हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए हैं।

सुबह से सुकमा में मुठेभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सलातोंग इलाके में मुठभेड़ हुई है। पेसेलपाड़ के जंगल और पहाड़ियों में नक्सली होने की सूचना जवानों को मिली थी जिसके बाद DRG और कोबरा 208-204 बटालियन के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्यवाही करते हुए जवानों ने भी गोलियां चलाई है।  बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली को गोली लगी है। वही एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल जंगल में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।