मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अंगूर के सेवन से छह बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे बीमार पड़ गए। अंगूर का सेवन करने पर उल्टी दस्त शुरू हो गए। बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बच्चों का इलाज चल रहा है। डाक्टर ने कहना है कि अंगूर के ऊपर की गंदगी से बच्चों को दिक्कत हुई।
नगलिया निवासी संदीप का 4 वर्षीय पुत्र शौर्य, डिलारी निवासी राजू का पांच वर्षीय पुत्र अंश, जटपुरा निवासी आमिर का सात वर्षीय पुत्र अल्फेज, नगर निवासी मोहसिन की छह वर्षीय राहेमीन, मोबीन की चार वर्षीय पुत्री सबीहा और नाखूनका निवासी अनवर का 5 वर्षीय पुत्र समीर अंगूर का सेवन करने पर उल्टी दस्त शुरू हो गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि अंगूर को साफ करके न खाने बच्चे बीमार हो गए।
खास एहतियात बरतें
अंगूर को पकाने व सुरक्षित रखने के लिए केमिकल का ज्यादा
इस्तेमाल होने के मद्देनजर चिकित्सकों ने अंगूर खाने से पहले खास एहतियात
बरतने की सलाह दी है। फिजीशियन डॉ.नितिन बत्रा ने बताया कि हानिकारक केमिकल
में पका और प्रिजर्व किया हुआ अंगूर खाना सेहत के लिए खतरनाक है। अंगूर को
खाने से कम से कम दो बार धोएं। पहली बार में अंगूर के गुच्छे को पानी में
डुबोकर साफ करें। इसके बाद दोबारा पानी लें। इसे हल्का गर्म करें और उसमें
नमक डालें। अंगूर को इस पानी में 10 से 15 मिनट तक रखने के बाद ही खाएं।
फिजीशियन डॉ.सीपी सिंह ने बताया कि ज्यादा गला हुआ अंगूर खाना फूड
प्वायजनिंग का कारण बन सकता है। अधिक गले हुए अंगूर को खाने से बचें। ताजा
और सही तरीके से पका अंगूर अच्छी तरह धोकर खाना ही सुरक्षित है।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us