राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे विवेक अग्निहोत्री, कहा- राम जानते हैं कि मैं...

Views

 


अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड सहित अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, राम चरण, आयुष्मान खुराना, धनुष, रजनीकांत और रणदीप हुड्डा सहित अन्य सेलेब्स को निमंत्रण मिला। 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को भी अयोध्या के लिए बुलावा भेजा गया लेकिन उन्होंने बताया कि वह समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

शेयर किया इन्विटेशन कार्ड
विवेक अग्निहोत्री ने समारोह के लिए मिला अपना निमंत्रण शेयर किया है। गोल्डन और मरून कलर का ये निमंत्रण पत्र है। विवेक ने बताया कि वह इस बात से हैरान थे कि इस पूरे कार्यक्रम के लिए कितनी अच्छी योजना बनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से उनकी यात्रा को लेकर कई बार फोन आया लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह देश से बाहर रहेंगे।

बताई पूरी वजह
विवेक लिखते हैं, 'मैं बहुत सरप्राइज हुआ जब मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यायल से फॉलोअप के लिए कई बार फोन आया। महिला ने प्रोफेशनल तरीके से बहुत अच्छे से मुझसे ट्रैवेल डिटेल्स मांगा। सभी की सुरक्षा और आराम को देखते हुए जिस तरह से टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पा रहा हूं क्योंकि मैं जरूरी वजहों से 22 जनवरी को भारत में नहीं रहूंगा। मैं कितना दुखी हूं ये केवल राम जी ही जानते हैं।

फिल्मों के बारे में
2023 में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म पर्व का ऐलान किया था। यह फिल्म महाभारत पर आधारित होगी। डायरेक्टर की पिछली फिल्म द वैक्सीन वॉर है जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। द कश्मीर फाइल्स के बाद उनकी इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकन हीं आए।