हज-2024 के चयनित हज यात्री, यात्रा की प्रथम किश्त व दस्तावेज़ जमा करे

Views

Hajj Yatra 2022: दो साल बाद हज यात्रा पर जा रहे भारतीय, जानिए इससे जुड़ी हर  एक बात - hajj yatra 2022 all you need to know about indian pilgrims  performs hajj 

रायपुर। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 06 एवं 07 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2024 हेतु चयनित समस्त आवेदक, यात्रा की पहली किश्त राशि रु. 81,800/- प्रति हाजी, अंतिम दिनांक 09/02/2024 तक ONLINE/SBI/UBI में जमा कर उसकी पेय स्लिप, मेडिकल  सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म, सोलेमन डिक्लेरेशन & अंडरटेकिंग एवं पासपोर्ट, अंतिम दिनांक 12/02/2024 तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा करावे। पेय स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप  हज कमेटी की वेब साइट पर उपलब्ध है।**हज-2024 हेतु खादीमुल हुज्जाज के आवेदन आमंत्रित-  हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 4 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2024 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ, खादिमुल हुज्जाज के ऑनलाइन आवेदन  दिनांक 15/02/2024 तक आमंत्रित किये गए है।   खादिमुल हुज्जाज हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।