छत्तीसगढ़ का रहने वाला मेहुल उल्टे पैर राजनांदगांव से अयोध्या और फिर भारत भ्रमण के लिए निकला, रायपुर पहुंच मेहुल की मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु ..

Views

 


छत्तीसगढ़ का मेहुल इन दोनों उल्टे पैर भारत यात्रा पर निकला है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से मेहुल ने भारत यात्रा करते हुए उल्टे पैरों से अपनी इस यात्रा की शुरुआत की है। डोंगरगढ़ से चलते हुए मेहुल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचा जहां मेहुल की मुलाकात प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई। राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत भ्रमण यात्री मेहुल लखानी से मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मेहुल को उसकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं एवं उसके भविष्य की कामना की है। 

बता दें कि राजनांदगांव जिले का रहने वाला मेहुल लखानी योग यात्रा की थीम पर भारत नेपाल और भूटान की यात्रा पूरी कर चुका है। अब मेहुल उल्टे पर चलते हुए भारत की यात्रा कर रहा है। पिछले एक सप्ताह पहले मेहुल डोंगरगांव से उल्टे पैर चलते हुए यात्रा शुरू की और आज राजधानी रायपुर पहुंचा है। राजधानी रायपुर में मेहुल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। बता दे किसी से पहले मेहुल ने साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है। अब मेहुल छत्तीसगढ़ से सबसे पहले अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। फिर वहां से संपूर्ण भारत की यात्रा कर वापस छत्तीसगढ़ पहुंचेगा।‌ 

जब यात्रा के दौरान मेहुल को उल्टे पर चलते राजधानी में लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इस यात्रा के दौरान मेहुल से कई लोग मिल रहे हैं। उसके इस विजन के बारे में जान रहे हैं कि आखिरकार वह इतनी कठिन संघर्षों के साथ यात्रा क्यों कर रहा है। मेहुल की यह पदयात्रा सामाजिक सुधार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से इस यात्रा को कर रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास को जोड़ने का मेहुल यात्रा के माध्यम से प्रयास में जुटा हुआ है।