यूपी पुलिस 62000 भर्ती का पिटारा खुल गया है और एक के बाद एक निकलने लगी हैं भर्तियां

Views

 यूपी पुलिस 62000 भर्ती का पिटारा खुल गया है और एक के बाद एक भर्तियां निकलने लगी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से होगी। कुशल, प्रतिभाशाली व विशेष उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर 9 जनवरी 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2023 है। इससे पहले स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से जारी है और 1 जनवरी 2024 तक चलेगी। 


 

इन खेलों के होनहार खिलाड़ी भरें फॉर्म
वाटर स्पोर्ट्स, वालीबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी,  तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, वुशू, जूडो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, ताईक्वांडो, शूटिंग, कुश्ती, तैराकी, कराटे आदि।

चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 का वेतनमान मिलेगा। 

आवेदकों का किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना जरूरी है। सेलेक्शन खेल में उनके स्किल के आधार पर और खेल में पाए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।  

 

उम्मीदवारों ने निम्नलिखित स्तरों में से किसी एक खेल आयोजन में भाग लिया होगा:
- ओलंपिक, विश्व चैंम्पियनशिप, विश्व कप
- एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर। ,
- यूथ ओलंपिक खेल, एशियाई चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ युवा खेल, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व विश्वविद्यालय खेल , ओलंपिक संघ। -
- नेशनल चैम्पियनशिप (सीनियर/जूनियर)
नेशनल खेल
फेडरेशन कप नेशनल (सीनियर/जूनियर)
अखिल भारतीय अन्तर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर)
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट
विश्व स्कूल खेल (अंडर 19)
अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता
राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19)

उम्र क्या होनी चाहिए
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन - डॉक्यूमेंट्स व खेल प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फिर संबंधित खेल की दक्षता परीक्षा होगी। 80 मार्क्स का खेल कौशल परीक्षण होगा और 20 मार्क्स खेल प्रमाण पत्रों के मिलेंगे। 

यूपी पुलिस भर्ती में अब नॉर्मलाइजेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। यूपी पुलिस भर्ती में चयन प्रक्रिया दो या दो से अधिक पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के बाद मार्किंग नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले से होगा। अलग-अलग पालियों में अलग-अलग पेपर सेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अलग-अलग सेट में दिए गए प्रश्नों के आधार पर निश्चित मार्क्स तैयार किए जाएंगे। 

यूपी पुलिस भर्ती 2023:  शुरू हुई 62000 वैकेंसी को भरने की प्रक्रिया
यूपी पुलिस में 62000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा कि तिथि घोषित कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) जनवरी 2024 माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। 52000 कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन इस माह के अंत में जारी होने की उम्मीद है। स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल व एसआई की भर्ती निकल चुकी है, आवेदन लिए जा रहे हैं।

नोटिफिकेशन देखें

इसके अलावा यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) तथा पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के विभिन्न पदों पर चयन वर्ष 2022 तथा 2023 की रिक्तियों के सापेक्ष सेवायोजन के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सूची जारी की है। कुल 91 वैकेंसी निकली हैं। इसमें पुरुषों के लिए 56 और महिलाओं के लिए 35 रिक्तियां हैं। वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों में प्रतिभाशाली व उपलब्धि प्राप्त युवक और युवतियां इस भर्ती के लिए आज 20 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे।