सूर्य का धनु राशि में गोचर, इन 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, जानें 12 राशियों पर

Views


ग्रहों के राजा सूर्य कुछ ही देर में वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। आइए जानते हैं...

ग्रहों के राजा सूर्य आज दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में इस दिन से ही खरमास की शुरुआत होती है। खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों के आयोजन की मनाही होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक सूर्य धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य को शक्ति, ऊर्जा, धर्म, आस्था, आत्मविश्वास, बुद्धि और सुख-सौभाग्य का कारक माना गया है। सूर्य की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े यह प्रमुख पहलू प्रभावित होते हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। वहीं, कुछ जातकों को जीवन में कई कष्ट सहने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?