2024 में शुक्र-गुरु की युति से होगा गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण, मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियो

Views


साल 2024 के मई महीने में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के लिए यह शुभ संयोग बेहद लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं...

साल 2023 के आखिर में सूर्य, मंगल , बुध, गुरु और शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर भी पड़ेगा। इन 5 ग्रहों की चाल बदलने से बुधादित्य योग, आदित्य मंगल योग, नवम पंचम योग, गुरु पुष्य योग, गजकेसरी योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आने वाला साल 2024 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। 25 दिसंबर को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-संपदा के कारक शुक्रदेव  अपनी स्वराशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं, साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2023 को देवगुरु वृहस्पति मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके बाद साल 2024 में 1 मई को गुरु वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 19 मई 2023 को शुक्र वृषभ राशि में आएंगे। शुक्र और गुरु की इस युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे आने वाला साल 2024 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं...

मेष राशि : गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से नए साल में मेष राशि के लोगों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सफलता की सीढ़िया चढ़ेंगे। विवाद से दूरी बनाएं रखें। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

सिंह राशि : नए साल में शुक्र और गुरु की युति से सिंह राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ होगा। आय के नए साधनों से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने का शुभ समय रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। 

तुला राशि : शुक्र-गुरु की युति से साल 2024 में तुला राशि के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है। पारिवारिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।

धनु राशि : गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफलता पूर्वक कंपलीट होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।