आज पांच राज्यों के चुनावों का एग्जिट पोल जारी किया जा रहा है। इस दौरान आज तक-एक्सिस माय इंडिया ने भी अपना एग्जिट पोल जारी किया है। इस एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 जबकि भाजपा को 36-46 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आज तक-एक्सिस माय इंडिया ने छत्तीसगढ़ के सीएम को लेकर भी एग्जिट पोल जारी किया है। इसमें कांग्रेस के भूपेश बघेल बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइये जानते हैं एग्जिट पोल के अनुसार, किसे, कितने प्रतिशत वोट मिले हैं।
आज तक और एक्सिस माय इंडिया ने मिलकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद को लेकर सर्वे किया था। इस सर्वे में भूपेश बघेल काफी आगे दिखाई दे रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, 31 प्रतिशत लोग राज्य के सीएम के तौर पर भूपेश बघेल को चाहते हैं। इस मामले में 21 प्रतिशत लोगों का वोट भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह को दिया है। सीएम के तौर पर हुए सर्वे में कांग्रेस के भूपेश बघेल, भाजपा के रमन सिंह से काफी आगे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में अगर कांग्रेस फिर से चुनाव जीतती है तो भूपेश बघेल को ही सीएम बनाया जाएगा।
आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सीटें भी ज्यादा दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सीएम फेस को लेकर भी कांग्रेस आगे चल रही है। सीएम फेस के लिए पहली पसंद के रूप में भूपेश बघेल अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा को 36-46 सीटें जीतने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 3 दिसंबर को चुनावी नतीजों के दिन ही होगा। अभी एग्जिट पोल में सर्वे में आए नतीजे ही साझा किए जा रहे हैं।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us