इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, राज्य योग सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, पद्मश्री ममता चन्द्राकर एवँ पूर्व में वसुंधरा सम्मान से सम्मानित सदस्य भी उपस्थित हैं
मुख्यमंत्री ने लोकजागरण के लिए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक श्री सुधीर सक्सेना को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया.
मुख्यमंत्री महोदय का वक्तव्य
. आज वसुंधरा सम्मान से सुधीर जी का सम्मान किया गया है। राजेश बादल जी को भी इस अवसर पर सुना है।. आज इस जगह में पत्रकार भी हैं, साहित्यकार भी हैं। इतिहासकार भी हैं।
. शब्दों को संजोना एक कठिन विधा है। उसमें भावनाएं पिरोना और भी कठिन है। छत्तीसगढ़ी समाज बहुत सरल सहज है लेकिन यह सहजता आसान नहीं है। कबीर और घासीदास जी ने भी यही बात कही है। देवी प्रसाद चौबे जी ने बहुत सरल जीवन जिया है।
. यह छत्तीसगढ़िया भोलापन है जो एक बार आता है उसे जोड़ लेता है। सबका इस धरती से अपनापन हो जाती है। ये हमारी पूंजी है।
. अहिंसा की पराकाष्ठा महात्मा गांधी में दिखती है। आलोचना को सहने की शक्ति उन्हें थी। हत्या भी हुई तो भी उन्होंने हे राम कहा।
. सोशल मीडिया में आपसे असहमति हो रही है फिर भी आप उग्र नहीं होते तो समझिए आप महात्मा गांधी के रास्ते पर हैं।
. पढ़ना बहुत जरूरी है। इससे ही आप मूल स्रोत तक पहुंच सकते हैं। सत्य को परखना आसान काम नहीं है। सत्य की बारीकी में जाएंगे तो पाएंगे कि आज जो सत्य के नाम पर बात बताई जा रही है वो सही नहीं है।
. जो स्वांतःसुखाय और जनहित में लिखते हैं। उन्हें नियमित लिखना चाहिए ताकि सत्य निरंतर लोगों तक पहुंचे। यह आपकी जिम्मेदारी है।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us