जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 21 मई को ग्राम बंजारी में

Views


धमतरी, जिला प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत स्तर के विजेता रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से ग्राम बंजारी, विकासखण्ड धमतरी में किया जाएगा। शासन द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।