इन पांच वजहों से ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan, दमदार है फिल्म के एक्शन और डायलॉग

Views


 शाहरुख खान की फिल्म पठान चर्चा में रही हैं। फिल्म का बेशरम रंग काफी चर्चा में रहा। दीपिका पादुकोण का भगवा रंग की बिकनी पहनना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था। इसे लेकर विवाद भी हुआ। तमाम विवादों ले लड़ती हुई फिल्म पठान अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया हैं।

 पिछसे लंबे समय से शाहरुख खान की फिल्म पठान चर्चा में रही हैं। फिल्म का बेशरम रंग काफी चर्चा में रहा। दीपिका पादुकोण का भगवा रंग की बिकनी पहनना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था। इसे लेकर विवाद भी हुआ। तमाम विवादों ले लड़ती हुई फिल्म पठान अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया हैं। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक बार फिर से रॉक करने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख हैं, जबकि जॉन अब्राहम फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं। शाहरुख खान आनंद एल राय की ज़ीरो में 2018 में दिखाई दिए थे उसके बाद से वह लीड रोल में नजर नहीं आये।

 

एक्शन है जबरदस्त 

फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि शाहरुख खान लोगों का दिल जीतने में शायद कामयाब हो सकते हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। एक्शन  फिल्म देखवने वालों को ये जरूर पसंद आयेगा। दो मिनट के ट्रेलर में आप को हॉलीवुड वाले अंदाज के एक्शन देखने को मिलेंगे। फिल्म एक देश भक्त सोल्जर की कहानी हैं। जो जासूस भी है। भारत पर बुरी निगहा रखने वालों को ये जासूस उनके दी जाल में फंसा कर खत्म करने की ताकत रखता हैं। इस जासूस और सोल्जर का नाम है 'पठान'। 

देशप्रेम पर खेलेगी फिल्म  

हम सभी ने आखिरी हिट देशभक्ती फिल्म शेराशाह देखी थी। जो कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी थी। कारगिल के हीरो रहे विक्रम बत्रा ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया था। अब देशभक्ती फिल्म पठाव आने वाली हैं। पिछले लंबे समय से बॉलीवुड के सितारों पर देश के खिलाफ बोलने वाला और हिंदुओं का मजाक बनाने के आरोल लगते आये हैं। ऐसे में  शाहरुख खान की फिल्म पठान देश प्रेम का संदेश दे रही हैं। ऐसे में ये फिल्म देश से प्यार करने वालों को भी सिनेमाघर में खींच सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि भारत पर एक प्राइवेट आतंकी संठगन हमला करने वाला हैं। ऐसे में देश की खुफिया एजेंसी पठान का वनवास खत्म करके उसे दुश्मनों का सफाया कने के लिए भेजती हैं।

 

 

फिल्म पठान के ट्रेलर के डायलॉग

पठान  का ट्रेलर भरपूर एक्शन के साथ शुरू होता हैं।  इसके डायलॉग भी नये और दमदार हैं। पठान की वापसी के लिए डिंपल कपाड़िया कहती हैं कि पठान के वनवास को खत्म करने का समय आ गया हैं। वहीं आखिर में पाठान दुश्मन से कहता है कि एक सोल्जर को ये फर्क नहीं पड़ता कि उसके देश ने उसके लिए क्या किया हैं। ब्लकि इस बाद का असर होता है कि सोल्जर ने देश के लिए क्या किया हैं। इस तरह के कुछ बेहतरीन डायलॉग है। जो फिल्म में नया पन डालते हैं। 



दीपिकी पादुकोण और शाहरुख खान की हॉट केमिस्टट्री

ओम शांति ओम और चैन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद दीपिका पादुकोण और शाहरुख को एक बार फिर से पर्दे पर देखा जाएगा। फिल्म पठान के गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हॉट केमिस्ट्री की शानदार झलक देखने को मिली हैं। वहीं पूरी फिल्म में दोनों को एक्शन के साथ-साथ रोमांटिक होते हुए भी देखा जाएगा। इसकी एक झलक तो ट्रेलर में देख ली गयी हैं।

 

शाहरुख खान का हॉट लुक

शाहरुख खान 57 साल के होने के बावजूद भी पठान में अपनी बॉडी पर काफी काम करके लौटे हैं। शाहरुख खान फिल्म में काफी हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। किंग खान की फीमेल फैंस के लिए ये फिल्म काफी खास हो सकती हैं।

शाहरुख खान आनंद एल राय की ज़ीरो में 2018 में दिखाई दिए थे उसके बाद से वह लीड रोल में नजर नहीं आये। पठान (Pathaan) के साथ  शाहरुख खान एक बार फिर से लोगों के दिलों में राज करने के लिए तैयार हैं। तमाम किरदार निभाने के बाद शाहरुख खान अपने अंदान में लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

कहानी का हिंट 

शाहरुख खान फिल्म में एक शोल्जर की भूमिका में है जो जब देश पर बहुत गहरा सुरक्षा संकट आता है जब उसे रिया किया जाता हैं। पठान एक बहुत की शाहिर जासूस और शोल्जर हैं। पठान की भिड़ंत दुबई में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले के साथ होने वाली हैं। ट्रेलर एक्शन से भरपूर हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तीनों दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ट्रेलर जॉन अब्राहम के साथ शुरू होता है। जिसमें वह एक मशीन गन से एक गाड़ी को उड़ाते नजर आते हैं। उसके बाद डिंपल कपाड़िया को यह कहते हुए देखा जाता है कि आतंकी संगठन भारत पर हमले की योजना बना रहा है, उसके बाद डिंपल कपाड़िया कहती हैं कि 'अभी पठान के वनवास का समय आ गया है। ट्रेलर में शाहरुख खान की पठान के अंदाज नें एंट्री होती हैं और वह हेलिकॉप्टर और रोकेट के साथ एक्शन करते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेलर में दीपिका को एक सैनिक (पठान की तरह) के रूप में भी दिखाया गया है, जो उसे अपने साथ टीम बनाने के लिए कहती है। पठान का ट्रेलर एक्शन दृश्यों की एक उच्च ऑक्टेन सीरीज है जो किसी भी एड्रेनालाईन को पसंद करने वाले को आकर्षित करेगा। शाहरुख खान पठान के रूप में प्रभावशाली हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने एक घातक महिला की भूमिका निभाई है। प्रतिपक्षी के रूप में जॉन अब्राहम हैं।