राजनांदगांव।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश व राजनांदगांव
कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसौदिया के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में पूर्व सांसद व अविभाजित मध्य प्रदेश के
पीसीसी अध्यक्ष रहें स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती मनाई गई।
कांग्रेस
भवन में स्व. भारद्वाज की जयंती पर संगोष्ठी सभा का भी आयोजन किया गया।
जिसमें कांग्रेसजनों ने पार्टी के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. परसराम भारद्वाज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर
किया गया। जिसके बाद सभी ने स्व. भारद्वाज को श्रद्वांजली अर्पित की।
पूर्व सांसद स्व. परसराम भारद्वाज को नमन करते हुए अंत्यावसायी वित्त विकास
निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि बहुत ही ऊर्जावान और संगठन के
प्रति समर्पित नेता थे, उनकी सोच सभी को साथ लेकर चलने व पार्टी को अधिक से
अधिक मजबूत बनाने की रही। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण, छत्तीसगढ़ी वासियों को
उनका अधिकार दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। संगोष्ठी सभा को शहर कांग्रेस
उपाध्यक्ष राजा त्रिपाठी, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,
बबलू कसार, मामराज अग्रवाल ने संबोधित करते हुए स्व. भारद्वाज के
व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया। संगोष्ठी सभा में प्रमुख
रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, हनी
ग्रेवाल, मोहनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, सेवादल अध्यक्ष अमित
खंडेलवाल, अब्बास खान, अतुल शर्मा, एल्डरमैन प्रभात गुप्ता, पार्षद
पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, मोहसिन कुरैशी, मुजीब अहमद, मोहन
चुनुरकर, भैरव सिन्हा, सुनीता सिन्हा सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे। उपस्थित
कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त
किया। सभा का संचालन शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us