विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है - अकबर

Views


० कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया 


कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं । चेक वितरण करते समय मंत्री  अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
मंत्री  अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत तहसील बोड़ला के ग्राम बोदलपानी निवासी निर्मला की चुल्हे के आग में जलने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त  मैहर गोड़ और ग्राम सुकवापारा निवासी संतोषी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त  मोहित और बोड़ला निवासी महेतर निर्मलकर की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त नर्बद बेवा को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री  अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवा साहू,  अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, उपस्थित थे।