मंत्री अकबर ने ग्राम भादूटोला में मां दुर्गा मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की

Views


 मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव के सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की
 


कवर्धा।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भादूटोला में विराजित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव के सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की। इस दौरान मंत्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर मां दुर्गा मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवा साहू,  अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।