प्रदेश की बहन बेटियों व महिलाओं के सम्मान में भूपेश सरकार के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी और निकाला कैंडल मार्च।
सूरजपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा जांजगीर
के अकलतरा में हुए जगन घटना की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि सभा का
कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के
संयुक्त नेतृत्व में सूरजपुर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय से कैंडल
मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दीया और प्रदेश की बहन, बेटी व महिलाओं के
सम्मान में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया।
गौरतलब
है कि छत्तीसगढ़ के अकलतरा में बेटी मंजू मानिकपुरी के साथ हुई जगन घटना
के खिलाफ जिला भाजपा कार्यालय से कैंडल मार्च निकालकर शहर के सभी प्रमुख
मार्गो से होते हुए अग्रसेन चौक में समाप्त कर वहां प्रदेश की बेटी मंजू
मानिकपुरी को श्रद्धांजलि दी गई और प्रदेश सरकार की कमियों के खिलाफ जमकर
नारेबाजी करते हुए भूपेश बघेल पर व्यंग कसा गया कि जब से उनकी सरकार
छत्तीसगढ़ में आई है तब से छत्तीसगढ़ की बहन बेटी सुरक्षित नहीं है।
इस
कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री
रितेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, महिला मोर्चा जिला
अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, भाजपा जिला
मंत्री संदीप अग्रवाल, श्यामा पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, भाजपा
शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश
सोनी, मुकेश साहू (छोटू), मन्नी बग्गा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज
सेट्ठी, यशवंत सिंह, जिला मंत्री राजेश साहू, देव गुप्ता, सिद्धार्थ
तिवारी, अभय तिवारी, विक्की सोनवानी, सचिन तायल, मंडल अध्यक्ष किशन
देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, सुरेश सोनी,
प्यारे साहू, मनीष यादव, शनि मिश्र, राकेश महाराज, नितिन सोनी, हरि नारायण
साहू एवं महिला मोर्चा से जिला महामंत्री नूतन विश्वाश, शहर मंडल अध्यक्ष
सरोज साहू, देवमुनिया साहू, पूनम देव, सीता जायसवाल, अनीता मिश्रा, अनीता
तिवारी, नंद कुमारी, रीना दास, अनीता गुप्ता, फुलमतिया, गीतांजलि सहित काफी
संख्या में भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us