देश की जनता एवं छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेसी सरकार की जनविरोधी नीतियां

Views

 


भानूप्रतापपुर, शिवसेना द्वारा देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं, केंद्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां ,केंद्र में भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियां जिससे देश में प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और जिससे पीस रही देश की जनता एवं छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेसी सरकार की जनविरोधी नीतियां , छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के संरक्षण में अधिकारियों द्वारा आम जनता के खून पसीने की कमाई के पैसे का किए जा रहे खुलेआम भ्रष्टाचार के विरोध में शिवसेना छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा दिनांक 20, 7,2022 एवं21,7,22 को देश की राजधानी दिल्ली के धरना स्थल जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के प्रथम दिन धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के हिंदुओं के हिंदुत्व की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं के वोट लेकर सरकार बनाती है। एवं खुलेआम  हिंदुओं का शोषण करती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदुओं एवं हिंदुत्व के विकास हेतु कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा चुनाव के पूर्व हिंदुओं से तमाम प्रकार के वादे  करती है ।किंतु चुनाव में हिंदुओं के वोट से विजई होने के बाद कोई भी वादे को पूरा नहीं करती है। शिवसेना द्वारा आज उनके भाजपा के वादों को याद दिलाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष जंतर मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है ।शिवसेना द्वारा केंद्र सरकार से मांग किया जाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने वायदा अनुसार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। भारत देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें। भारत देश में समान नागरिक संहिता लागू करें। भारत देश में सी, ए, ए ,एनआरसी लागू करे। भारत देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ हत्या करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवावे ।भारत देश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए एवं हिंदू धर्म के पुजारियों को उचित वेतनमान दिया जाए ।धरना ,प्रदर्शन म कांकेर जिला से अनेश नुरती, धर्मेंद्र यादव,  प्रवीण टांडिया अन्य शिवसेना के प्रमुख नेता जंतर मंतर में उपस्थित रहे।