पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में 21वीं नव-आरक्षक दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

Views

 

कोंडागांव पूरा देश भ्रष्टाचार एवं नक्सलवाद जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है राज्य में पनप रहे नक्सलवाद से निपटने के लिए ऐसे युवा नौजवानों की हमारे देश को निहायत जरूरत है। उक्त बातें 08 दिसंबर को  मुख्य अतिथि टी एक्का उप पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण बस्तर रेंज जगदलपुर ने सेनानी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में 21वां सत्र नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण का दीक्षांत परेड समारोह में कही। 

इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निशान टोली द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाया गया साथ ही परेड धीरे एवं तेज चाल से प्लाटूनो के कॉलम में मुख्य अतिथि के मंच से गुजरते हुए सलामी दी गई।
विभिन्न बटालियन के 59 नव आरक्षकों का हुआ प्रशिक्षण_
मार्च पास्ट उपरांत बोरगांव पीटीसी के सेनानी पी टोप्पो के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पाठन में बताया कि कोंडागांव जिले के अंतर्गत एक मात्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में छत्तीसगढ़ राज्य के नव आरक्षकों को अनुशासन, मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध कौशल, फील्ड क्राफ्ट, एवं विभिन्न प्रकार के हथियारों का चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस सत्र में प्रथम वाहिनी छ्सबल भिलाई-01, 2री वाहिनी बिलासपुर -03, 3री वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग-03,  4थी वाहिनी माना रायपुर -02, 5वी वाहिनी जगदलपुर - 03, 6वीं वाहीनी छ्सबल रायगढ़ -04, 7वी वाहिनी भिलाई - 07 , 8वीं वाहिनी राजनांदगांव -06 , 10 वीं वाहिनी सूरजपुर -04 , 11वीं वाहिनी जांजगीर-02, 13 वी वाहिनी बांगो कोरबा - 03 , 14 वी वाहिनी धनोरा बालोद - 02, 15 वी बीजापुर - 10,  16 वी नारायणपुर-02,  18 वी वाहिनी महेंद्रगढ़ - 02, 19 वी वाहिनी करणपुर जगदलपुर -01, 21 वी वाहिनी करकाभाट -03, 22 वी वाहिनी भीरागांव कांकेर -01 सहित कुल 59 नव आरक्षकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस संस्था में उक्त अवधि से विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है और नव आरक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में जाकर देश की सेवा में लग जाते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
वार्षिक प्रतिवेदन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न कोर्सों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 11 नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए आरक्षक (909) शशिभूषण तिर्की को संस्था की ओर से 6000 रुपए एवं द्वितीय स्थान पर आरक्षक (283) अजय कुमार साहू को 3500 रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शपथ चुनौतीपूर्ण कार्य के समय निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा- टी एक्का_
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी एक्का ने उद्बोधन में कहा कि आज मुझे यह देख कर बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि जवान अपने मातृभूमि की रक्षा एवं देशभक्ति जनसेवा के लिए शपथ लिए हैं। यह समय जीवन में एक बार आता है इसलिए शपथ के एक-एक शब्द का समर्पित भाव, निष्ठा, निष्पक्षता, से पालन करना चाहिए यह शपथ आपको चुनौतीपूर्ण कार्य के समय निर्णय लेने में आपका सहयोग प्रदान करेगा इसका एक एक शब्द आपके जीवन में ऊर्जा परिसंचरण कर आप को सूर्य के समान तेजस्वी बना देगा।
उन्होंने नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सली समस्या से निपटने के लिए आपको बहादुरी रणकौशल एवं कठिन परिश्रम करना होगा। आपका कार्य चुनौतीपूर्ण है इस चुनौती का सामना करने के लिए बुनियादी प्रशिक्षण के अलावा युद्ध कौशल में भी दक्ष बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस कर छत्तीसगढ़ शासन ने इसके लिए पृथक से प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था की है भविष्य में पुलिस बल और भी विस्तार होगा आपको पदोन्नति के साथ एक अच्छे अवसर प्रदान होंगे पुलिस को और अत्याधुनिक बनाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है एवं अनुशासित रहकर आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करें।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता राशनमनी प्रदान कर रही है नक्सली के विरुद्ध अभियान में साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त होने पर क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जा रही है। वही पुलिस व उसके परिवार के कल्याण के लिए अन्य कल्याणकारी कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं हमें जनता से मधुर संबंध स्थापित कर विश्वास को मजबूत करना है हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि हमारी कार्यशैली से किसी भी नागरिक को क्षति ना पहुंचे जनता के सहयोग से ही नक्सलवाद की ज्वलंत समस्या को नियंत्रण किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर बालाजी राव,  19 वी वाहिनी करणपुर सेनानी धर्मेंद्र गर्ग ,  पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी,  सीटीजे डबल्यू कॉलेज कांकेर शंकर लाल बघेल, सेनानी पीटीएस बोरगांव पी टोप्पो ,  सीडीआई पीटीएस बोरगांव तुषारकांत मजूमदार, सुबेदार भगवान सिंह गहलोत, पीटीसी बोरगांव के सभी कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में बोरगांव एवं आसपड़ोस के ग्रामीणजन मौजूद रहे।