कल लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें क्या लगेगा सूतक काल

Views

 


ज्योतिष और वैज्ञानिक गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. हिंदू पंचाग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है, और वैज्ञानिक गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. हिंदू पंचाग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है |

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं इस बात का रखें ध्यान

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली या धारदार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए. ग्रहण और सूतक काल के दौरान कोई भी कैंची, चाकू या सुई का इस्तेमाल ना करें.

साल 2021 में लगे कितने चंद्र ग्रहण

साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था. पहला चंद्र ग्रहण 26 मे 2021 में लगा था और 19 नवंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके बाद 16 मई 2022 को अगला चंद्र ग्रहण लगेगा.

कितने प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं

  • पूर्ण चंद्र ग्रहण

  • आंशिक चंद्र ग्रहण

  • उपछाया चंद्र ग्रहण

क्या इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल लगेगा?

इस बार भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया की तरह ही दिखेगा. इस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा, यही वजह है कि इस चंद्र ग्रहण में देश के मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं किए जाएंगे और शुभ कार्यों पर भी रोक नहीं होगी.