नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, अक्टूबर में अब तक पेट्रोल 5.25 और डीजल 5.75 रुपए महंगा हुआ

Views

 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानी 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 112.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 103.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।