मंडी भाव: सरसों 8700 रुपये क्विन्टल पर पहुंचा, सोयाबीन, सीपीओ, बिनौला तेल कीमतों में गिरावट

Views

 


सलोनी, आगरा और राजस्थान के कोटा में सरसों की मांग बढ़ने के बीच सरसों दाना का भाव 8,600 रुपये से बढ़ाकर 8,700 रुपये क्विन्टल हो गया। वहीं,  विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला और कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में सुधार रहा। जबकि, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई। आज पाम तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में एक फीसद की गिरावट आई है, जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.8 फीसद की गिरावट रही। शनिवार को देश की विभिन्न मंडियों में करीब डेढ़ लाख बोरी सरसों की आवक थी जो सोमवार को घटकर 85,000 बोरी रह गई। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा से उत्तर प्रदेश में सरसों तेल की मांग निकलने से सरसों तेल तिलहनों के भाव मजबूत रहे।  उन्होंने कहा कि गिरावट के आम रुख के बीच बिनौला तेल में भी नरमी रही। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
    

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  • सरसों तिलहन - 8,225 - 8,275 (42 फीसद कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली - 6,820 - 6,965 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,385 - 2,515 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,575 -2,625 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,660 - 2,770 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,940 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,620 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 12,430 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन दाना 8,800 - 9,000, सोयाबीन लूज 8,500 - 8,700 रुपये
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

  • तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1580 से 1600, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1410 से 1415,
  • सोयाबीन साल्वेंट 1340 से 1345, पाम तेल 1340 से 1345 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
  • कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2125, कपास्या खली देवास 2125, 
  • कपास्या खली उज्जैन 2125, कपास्या खली खंडवा 2100,
  • कपास्या खली बुरहानपुर 2100 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
  • कपास्या खली अकोला 2850 रुपये प्रति क्विंटल।