विदेशी बाजारों में मिले जुले के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन और सीपीओ सहित विभिन्न खाद्य तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के रुख के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.5 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 2.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
मंडियों में सरसों की आवक हुई कम
मंडियों में सरसों की आवक बेहद कम है। देश भर की मंडियों में सरसों की जो आवक प्रतिदिन लगभग ढाई लाख बोरी की थी वह घटकर दो - सवा दो लाख बोरी रह गई है। किसानों के अलावा और किसी के पास सरसों नहीं है। सरसों की मांग प्रतिदिन करीब साढ़े तीन - चार लाख बोरी की है। इसके अलावा सरसों में किसी अन्य तेल के सम्मिश्रण करने से लगी रोक को कड़ाई से लागू करने के लिए खाद्य नियामक, एफएसएसएआई नियमित तौर पर बाजार से नमूनों की जांच में लगी है।
दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (रुपये प्रति क्विंटल)
- सरसों तिलहन - 7,675 - 7,725 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली दाना - 5,895 - 6,040 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,400 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,220 - 2,350 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 15,320 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 2,505 -2,555 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,605 - 2,715 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,520 रुपये।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 11,760 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।
- पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)
- सोयाबीन दाना 9400 - 9,500, सोयाबीन लूज 9,200 - 9,300 रुपये
- मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये
इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी
तिलहन
- सोयाबीन 9600 से 9800,
- सरसों (निमाड़ी) 6600 से 6700,
- टोली 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
- मूंगफली तेल इंदौर 1480 से 1500,
- सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1400 से 1405,
- सोयाबीन साल्वेंट 1335 से 1340,
- पाम तेल 1340 से 1345 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
- कपास्या खली इंदौर 2050,
- कपास्या खली देवास 2050,
- कपास्या खली उज्जैन 2050,
- कपास्या खली खंडवा 2025,
- कपास्या खली बुरहानपुर 2025 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
- कपास्या खली अकोला 2925 रुपये प्रति क्विंटल।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
पवन साहू ने जीता ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव,क्षेत्र के लोगों में हर्ष.... अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन मिश्रा को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराया.....
Weather
विज्ञापन 4
Follow us