कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Views
मुरैना। कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह पर मामला दर्ज किया गया है। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सरकारी जमीन पर तीन प्लॉट बेचने पर मामला दर्ज किया गया है। पटवारी हरिमोहन सिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।आरोपी विधायक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है। विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने से इलाके की राजनीति गरमा गई है।