कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मरवाही में शुरु की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

Views

मरवाही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के.के. ध्रुव के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान सम्हालते ही आज जनसंपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत लोहारी से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा की बी टीम के द्वारा 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा, वहीं गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिले का सर्वांगीण विकास छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क अभियान की शुरुबात सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत लोहारी से इसके बाद वे 11 बजे कटरा, दोपहर 12 बजे बेलझिरिया, दोपहर 1 बजे उषाढ़, दोपहर 2 बजे गुम्माटोला, दोपहर 3 बजे बरौर, शाम 4 बजे टिकठी, शाम 5 बजे बगडार क्षेत्र का दौरान का आमजनों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क भी स्थापित किया और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और भाजपा की बी टीम ने 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाया गया और इस क्षेत्र के विकास कार्य को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 18 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम सुबह 10 बजे वनाडोंगरी, सुबह 11 बजे गनैया, दोपहर 12 बजे झिरियाटोला, दोपहर 1 बजे परासी, दोपहर 2 बजे चंगेरी, दोपहर 3 बजे करहनी, शाम 4 बजे डडिया, शाम 5 बजे पोंडी, शाम 6 बजे पिनौची और रात्रि 7 बजे मालाडांड में जनसंपर्क करेंगे।