दुल्हन की तलाश में हुए 53 हजार ठगी के शिकार

Views


बिलासपुर। सरकंडा निवासी 62 साल के बुजुर्ग ने लगभग पांच साल से सोशल मीडिया साइट पर अपने लिए दुल्हान की तलाश कर रहे थे तभी एक रिटायर्ड महिला प्रोफाइल देखकर द इंडिया मैट्रिमोनियल साइड में जाकर अपना बायोडाटा अपलोड किया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले तो तीन हजार रुपये लिए और बाद में अलग-अलग तरीकों से 50 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद जब कॉल नहीं लगा तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने सरकंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

सरकंडा निवासी 62 साल के बुजुर्ग करीब 5 साल से सोशल मीडिया साइड पर अपने लिए दुल्हान की तलाश कर रहे है। इस दौरान उन्होंने एक रिटायर्ड महिला की प्रोफाइल देखी और संपर्क करने के लिए उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और द इंडिया मैट्रिमोनियल नाम की साइट पर अपना बायोडाटा अपलोड कर दिया। इसके बाद उनके पास द इंडिया मैट्रिमोनियल की तरफ से कॉल आया और रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई। इस पर बुजुर्ग ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3 हजार रुपए ऑनलाइन द इंडिया मैट्रिमोनियल के खाते में ट्रांसफर किए। कुछ समय बीतने के बाद बुजुर्ग के पास फिर से कॉल आया। इस बार उन्हें जल्दी दुल्हन तलाश करने का झांसा देकर रुपये मांगे। इस तरह कई बार में अलग-अलग बहानों से ठगों ने 50 हजार रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी पसंद की गई दुल्हान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। द इंडिया मैट्रिमोनियल के द्वारा किए गए नंबर पर जब बुजुर्ग ने कॉल किया तो वह नंबर बंद आया। काफी दिन तक ट्राई करने के बाद भी जब नंबर बंद आाय तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने सरकंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।